डिजिटल संयम और स्वास्थ्य मिशन से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।"
हम अक्सर बैलेंस शब्द को हल्के में लेते हैं, लेकिन अगर इस शब्द के मर्म को समझना है, तो हमें प्रकृति की ओर देखना होगा। प्रकृति हमें संतुलन का पाठ बहुत गहराई से सिखाती है। ज़रा ठहरकर सोचिए... प्रकृति ने अलग-अलग मौसम क्यों बनाए? कभी तपती धूप, कभी रिमझिम बरसात, कभी बसंत की बहार तो कभी पतझड़ का सन्नाटा। कभी चांदनी रात का सुकून है, तो कभी घने अंधेरे की गहराई।
यह सब क्यों? क्योंकि सृष्टि का नियम ही संतुलन है। किसी भी चीज़ की 'अति' (Excess) विनाश का कारण बनती है। आपने जीव विज्ञान (Biology) में 'पारिस्थितिक तंत्र' (Ecosystem) के बारे में पढ़ा होगा। वहाँ एक पूरा चक्र होता है जो प्रकृति को बैलेंस रखता है। अगर उस चक्र में एक भी जीव की संख्या असंतुलित हो जाए, तो पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है।
यही नियम हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन पर भी लागू होता है—चाहे वह हमारे रिश्ते हों, हमारी भावनाएं हों या आज के दौर की टेक्नोलॉजी।
"The Golden Rule is: Balance and Control."
आज के इस आधुनिक युग में, मेरा यह ब्लॉग विशेष रूप से 'डिजिटल एडिक्शन' (Mobile Addiction) और टेक्नोलॉजी के बेलगाम उपयोग पर केंद्रित है। आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले कहा था— "अति सर्वत्र वर्जयेत" अर्थात किसी भी चीज़ की अधिकता विष के समान होती है।
निष्कर्ष (Conclusion):
साथियों, इस मॉडर्न युग में Control और Balance का रिमोट हमारे अपने हाथ में होना चाहिए। यदि यह रिमोट किसी और (या किसी एल्गोरिदम) के हाथ में चला गया, तो हम आजीवन केवल एक 'कठपुतली' बनकर रह जाएंगे।
आइए, 'मानस संकल्प' के साथ अपने जीवन का रिमोट वापस अपने हाथ में लें।
धन्यवाद।
लेखक: बी. आर्य
🙏Greetings Friends🙏,
I am B. Arya, and I warmly welcome you to this blog.
In my life, the letter 'B' holds a profound significance. For me, 'B' stands for — Balance ⚖️.
We often overlook the weight of this word, but to truly understand its essence, we must observe Nature. Nature teaches us the deepest lessons of equilibrium. Pause for a moment and think—why did Nature create different seasons? The scorching sun, the soothing rain, the bloom of spring, and the silence of autumn. There is the peace of a moonlit night and the depth of total darkness.But why?
Because the fundamental law of the universe is Balance. Any form of 'excess' leads to destruction. In Biology, we studied the 'Ecosystem'—a perfect cycle designed to maintain harmony. If even one element in that cycle becomes disproportionate, the entire system collapses.
This law isn't limited to Nature; it applies strictly to our personal and social lives—whether it’s our relationships, our emotions, or today's Technology.
"The Golden Rule is: Balance and Control."
In this modern era, my mission is specifically focused on 'Digital Addiction' and the excessive use of technology. As the great scholar Chanakya once said— "Excess of anything is like poison."
Conclusion:
In this fast-paced world, the remote of Control and Balance must remain in our own hands. If we surrender this remote to others (or to mindless algorithms), we will spend our entire lives as mere 'puppets.'
Let’s join 'Manas Sankalp' and reclaim the remote of our lives.
Thank you.
Author: B. Arya